1 अप्रैल 2013 - 19:30

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने इराक़ के आतंरिक मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप पर अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है.....

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने इराक़ के आतंरिक मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप पर अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।ईरान के गुप्तचर मंत्री हैदर मुसलेही ने मंगलवार को बगदाद में इराक़ के संसद सभापति उसामा अन्नुजैफी से भेंट में, कहा कि विदेशी हस्तक्षेप के अंत से पहले इराक़ और फिर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।उन्होंने इसी प्रकार कहा कि इराक के आतंरिक संकटों के समाधान में सभी गुटों और संप्रदायों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।इस भेंट में इराक़ के संसद सभापति उसामा अन्नुजैफी ने भी अपने देश में संकट का कारण विदेशियों को बताया और कहा कि विभिन्न इराकी दलों के विचारों को निकट करने के लिए प्रयास जारी हैं।इस्लामी गणतंत्र ईरान के गुप्तचर मंत्री हैदर मुसलेही विभिन्न विषयों पर वार्ता हेतु सोमवार को इराक़ की राजधानी बगदाद पहुंचे हैं।