इराक के सुरक्षा बलों ने सरकार के विरुद्ध एक अरब देश और सद्दाम हुसैन के बाक़ी बचे तत्वों के विद्रोह के प्रयास को असफल बना दिया है। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व बअसी पार्टी के सरगना इज़्ज़तुत दवरी के नेतृत्व में कुछ बअसी तत्वों ने एक अरब देश के समर्थन से इराक के कानूनी सरकार के विरुद्ध विद्रोह करने का प्रयत्न किया था जिसे विफल बना दिया गया है। यह षड्यंत्र बाबुल राज्य में तैयार किया गया था। इराकी सुरक्षा बलों ने इज़्ज़तुत दवरी के छह कारिंदों को गिरफ़्तार कर लिया है और बारह अन्य तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए इराक के दक्षिणी प्रांत बाबुल के जरफुस सख़्र क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने विद्रोह के लिए आतंकवादियों के साथ सहयोग किया है और उन लोगों को आतंकवाद का प्रशिक्षण दे रहे थे।.....166
31 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 405037
इराक के सुरक्षा बलों ने सरकार के विरुद्ध एक अरब देश और सद्दाम हुसैन के बाक़ी बचे तत्वों के विद्रोह के प्रयास को असफल बना दिया है...