27 मार्च 2013 - 19:30

सऊदी अरब में ऑले सऊद के सरकारी वकील ने प्रमुख शिया आलिमे दीन शेख़ बाक़िर नम्र के लिए मौत की सज़ा की मांग की है।

सऊदी अरब में ऑले सऊद के सरकारी वकील ने प्रमुख शिया आलिमे दीन शेख़ बाक़िर नम्र के लिए मौत की सज़ा की मांग की है। सूचना के अनुसार प्रमुख शिया आलिमे दीन शेख़ बाक़िर नम्र के खिलाफ रियाद की एक अदालत में मंगलवार से कार्रवाई शुरू हुई है और ऑले सऊद के सरकारी वकील ने आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र पर क़तीफ हिंसा, देश से विश्वासघात, ऑले सऊद अधिकारियों का अपमान और विदेशी शक्ति से जुड़ने की धमकी और बहरैन में हिंसा के समर्थन का आरोप लगाते हुए अदालत से उनके लिए मृत्युदंड की मांग की है। उल्लेखनीय है कि ऑले सऊद सुरक्षा अधिकारियों ने आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र को जुलाई 2012 में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शेख बाक़िर नम्र ने ऑले सऊद सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के हमले और गिरफ्तारी से पहले अपने एक भाषण में बहरैन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा था कि ऑले सऊद सरकार बहरैन में जनता का नरसंहार क्यों कर रही है जबकि उसने फ़िलिस्तीन के बारे में अब तक कोई मामूली सा भी कदम नहीं उठाया है।