25 मार्च 2013 - 19:30

फ्रांसीसी सैनिकों ने सेंट्रल अफ्रीका की राजधानी में हवाई अड्डे पर एक कार पर फायरिंग की जिससे दो हिंदुस्तानी मारे गये हैं....

फ्रांसीसी सैनिकों ने सेंट्रल अफ्रीका की राजधानी में हवाई अड्डे पर एक कार पर फायरिंग की जिससे दो हिंदुस्तानी मारे गये हैं। फ्रांस के डिफ़ेंस मिनिस्ट्री की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे में घुसने की कोशिश करने वाली तीन कारों पर फायरिंग की गई और फायरिंग के समय हालात बहुत ज़्यादा असमंसजपूर्ण थे।फ्रांस के सैनिकों की इस फायरिंग में एक औऱ हिंदुस्तानी तथा चाड का एक नागरिक घायल हुआ है। बयान में दावा किया गया है कि तीनों कारों में भारत और चाड के नागरिक सवार थे और हवाई अड्डे पर तैनात फ्रांसीसी सैनिकों की चेतावनी के बावजूद यह कारें तेज़ी से हवाई अड्डे की ओर बढ़ती रहीं। बयान में कहा गया है कि फायरिंग में २ हिंदुस्तानी नागरिक मारे गये जबकि घायलों को फ्रांसीसी सैनिकों ने अस्पताल पहुंचाया।सोमवार को सेंट्रल रिपब्लिक अफ़्रीका में सैनिक विद्रोह के बाद राष्ट्रपति फ्रान्सियोस बोज़ीज़ पडोसी देश कैमरून भाग गये और राष्ट्रपति भवन सहित राजधानी बंगोई पर विद्रोहियों का पूरी तरह से क़ब्ज़ा हो गया।सेंट्रल रिपब्लिक अफ्रीका सोने और हीरे जैसे क़ीमती खदानों के कारण मशहूर है। बहुत ज़्यादा ग़रीब इस मुल्क को सन १९६० में अपनी आज़ादी के समय से ही विद्रोहियों का सामना है।