25 मार्च 2013 - 19:30

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मिस्टर अली अकबर सालेही ने यू एन ओ से सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों और आतंकवादियों की ओर से सीरियाई पब्लिक के विरुद्ध केमिकल हथियारों के दोबारा इस्तेमाल को रोकने की मांग की है.....

इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के विदेशमंत्री मिस्टर अली अकबर सालेही ने यू एन ओ से सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों और आतंकवादियों की ओर से सीरियाई पब्लिक के विरुद्ध केमिकल हथियारों के दोबारा इस्तेमाल को रोकने की मांग की है।उन्होंने यू एन ओ के जनरल सेक्रेटरी बान की मून के नाम लेटर में सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों की ओर से सीरियाई पब्लिक के विरुद्ध केमिकल हथियारों के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि यू एन ओ को चाहिए कि वह इस हमले और अपराध की जांच और फ्युचर में इस तरह की घटना को रोकने के लिए जांच दल सीरिया रवाना करे। ईरान के विदेशमंत्री ने बान की मून के नाम अपने लेटर में लिखा है कि ईरान केमिकल हथियारों का शिकार होने वाले देश के रूप में सभी मुल्कों और इंटर-नेशनल संस्थाओं से यह मांग करता है कि वह इस तरह के विनाशकारी हथियारों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने और आतंकवादी गुटों को इस तरह के हथियारों को उपलब्ध कराने को रोकने के लिए तत्काल कार्यवाही करें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सीरिया के हलब के ख़ान असल एरिये में विद्रोही गुटों के केमिकल हथियार के हमले में 25 लोग मारे गये थे और 100 से ज़्यादा घायल हुए थे।.166