25 मार्च 2013 - 19:30

फ़िलिस्तीन के वैधानिक प्रधान मंत्री ने कहा है कि इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास, इस्राईल को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा۔۔۔۔

फ़िलिस्तीन के वैधानिक प्रधान मंत्री ने कहा है कि इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास, इस्राईल को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। क़ुद्स नेट की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के निर्वाचित प्रधानमंत्री इस्माईल हनिया ने ग़ज़्ज़ा में अलअहरामुल अरबी पत्रिका से साक्षात्कार में कहा कि हमास आंदोलन, इस्राईल को न केवल स्वीकार नहीं करेगा बल्कि फ़िलिस्तीन की एक इंच ज़मीन की अनदेखी तक नहीं करेगा। उन्होंने इसी तरह हमास आंदोलन को आतंकवादी गुटों की सूची में शामिल किए जाने की कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि प्रतिरोध, मज़हब और इंटर-नेशनल क़ानूनों के अनुसार जाएज़ औऱ वैधानिक अधिकार है। इस्माईल हनिया ने कहा कि इस्राईल को स्वीकार करने की स्थिति में हमास आंदोलन को आतंकवादियों की लिस्ट से निकालने के बारे में अटकलें निराधार और ग़लत हैं।.....166