अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार अहमद मआज़ुल ख़तीब ने सीरियन सरकार के विरोधी गुट की लीडरशिप से रिज़ाइन करते हुये समस्याओं के रेडलाइन क्रास कर जाने को इस्तीफा देने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि चूँकि निर्णय लेने में वह आज़ाद नहीं थे और बहुत से देश यह कोशिश कर रहे हैं कि सीरिया संकट उनके हित में तमाम हो और यह लोग केवल उसका समर्थन करते हैं जो आँखें बंद करके उनका समर्थन करें लेकिन अगर कोई उनका विरोध करे तो वह उसके विरूद्ध काम शुरू कर देते हैं।अहमद मआज़ुल ख़तीब बश्शार असद सरकार के सबसे बड़े विरोधी गुट के नेता थे इसलिये उनके इस्तीफे से सीरिया के राजनीतिक समीकरणों में तब्दीली की आशंका है।
24 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 402960
बहुत से देश यह कोशिश कर रहे हैं कि सीरिया संकट उनके हित में तमाम हो और यह लोग केवल उसका समर्थन करते हैं जो आँखें बंद करके उनका समर्थन करें लेकिन अगर कोई उनका विरोध करे तो वह उसके विरूद्ध काम शुरू कर देते हैं.....