पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्र में होने वाले ड्रोन आक्रमण में चार लोग मारे गए हैं। उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ताख़ैल क्षेत्र में कल अमरीका के चालक रहित विमान के आक्रमण में चार लोग मारे गए। यह आक्रमण एक घर को निशाना बनाकर किया गया था। आक्रमण में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया है कि आक्रमण के काफ़ी समय के बाद तक क्षेत्र में अमरीकी ड्रोन विमान उड़ान भरते रहे। ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्रों पर अमरीकी ड्रोन विमानों के आक्रमण के संबन्ध में संयुक्त राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट हाल में जारी की गई है जिसमें यह बताया गया है कि पिछले एक वर्ष के दौरान पाकिस्तान में ड्रोन आक्रमणों में कम से कम ४०० पाकिस्तानी मारे गए हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सरकार के अनुसार वर्ष २००४ से अबतक पाकिस्तान में अमरीकी चालक रहित विमानों के आक्रमण में तीन हज़ार से अधिक नागरिक मारे गए हैं।
23 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 402658
पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्र में होने वाले ड्रोन आक्रमण में चार लोग मारे गए हैं। उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ताख़ैल क्षेत्र में कल अमरीका के चालक रहित विमान के आक्रमण में चार लोग मारे गए।