बैतुल मुक़द्दस की वक़्फ़ व इस्लामी मामलो की कमेटी सहित दूसरे इस्लामी संगठनों ने ज़ायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक़्सा के लगातार अपमान की निंदा की है।बैतुल मुक़द्दस की वक़्फ़ व इस्लामी मामलो की कमेटी ने कहा है कि मस्जिदुल अक़्सा के आंगन मस्जिद के जुदा न होने वाले हिस्से हैं तथा ज़ायोनियों द्वारा मस्जिद के अहाते से पेड़ पौधों को उखाड़ फेंकना सही नहीं है और उनकी इस कार्यवाही को मस्जिद का घोर अपमान माना जायेगा।इस बीच बैतुल मुक़द्दस से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी हुकूमत के सैनिकों ने पूर्वी बैतुल मुक़द्दस के एक गांव पर चढ़ाई करके कई फ़िलिस्तीनियों को उठा लिया।याद रहे कि इतवार के दिन ज़ायोनी सैनिकों ने ख़य्याम नामक गांव पर चढ़ाई कर दी जिसे उन्होंने दो महीने पहले ध्वस्त कर दिया था।
23 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 402657
बैतुल मुक़द्दस की वक़्फ़ व इस्लामी मामलो की कमेटी सहित दूसरे इस्लामी संगठनों ने ज़ायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक़्सा के लगातार अपमान की निंदा की है..........