ईरान ने सऊदी अरब के राजनयिक को ईरानी नागरिक की हत्या के मामले में राजनयिक छूट दिये जाने से इन्कार कर दिया है।
ईरान के विदेश सचिव हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एक सऊदी राजनयिक की कार से टक्कर में एक ईरानी नागरिक की मौत के मामले में गुरुवार को कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान किसी को यह अनुमति नहीं देगा कि वह राजनयिक छूट से लाभ उठा कर ईरानी नागरिकों की जीवन को खतरे में डाले।
पिछले गुरुवार को सऊदी अरब के एक राजनयिक ने शराब के नशे में कार चलाते समय एक अन्य कार को टक्कर मार दी जिसमें एक ईरानी नागरिक की मौत हो गयी।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने भी इस सदंर्भ में कहा है कि ईरान ने तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास को अपनी कड़ी आपत्ति से अवगत करा दिया है और इस मामले पर न्यायपालिका द्वारा कार्यवाही की जा रही है।