20 मार्च 2013 - 20:30

इराक़ की राजधानी बग़दाद में कई कार बम ब्लास्ट में कम से कम साठ लोग मारे गये हैं और 200 से ज़्यादा घायल हुए हैं.....

इराक़ की राजधानी बग़दाद में कई कार बम ब्लास्ट में कम से कम साठ लोग मारे गये हैं और 200 से ज़्यादा घायल हुए हैं। ज़्यादा इराक़ी मीडिया ने बताया कि राजधानी बग़दाद में कई कार बम ब्लास्ट और फ़ायरिंग की घटना में साठ से अधिक लोग मारे गये हैं और 200 से ज़्यादा लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया का कहना है कि बग़दाद के कई इलाक़ों में बम ब्लास्ट और फ़ायरिंग की घटना हुईं जबकि एक आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरा ट्रक पुलिस चौकी से टकरा दिया। अभी तक किसी गुट या आदमी ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। ग़ौर तलब है कि इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि सल्फ़ी और वहाबी चरमपंथी इराक़ में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहे हैं और उन्हें अमरीका, क़तर तथा सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त है।