18 मार्च 2013 - 20:30

पाकिस्तान के मशहूर कवि सैयद सिब्ते जाफर ज़ैदी अमरीकी के समर्थित वहाबी आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के मशहूर कवि सैयद सिब्ते जाफर ज़ैदी अमरीकी के समर्थित वहाबी आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद हो गए। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रोफेसर सैयद सिब्ते जाफर ज़ैदी को आतंकवादियों ने उस समय अपनी फायरिंग का निशाना बनाया जब वह लियाक़ताबाद सिंधी होटल में स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। आतंकवादियों ने प्रोफेसर सिब्ते जाफर को पांच गोलियां मारीं। शहीद के पार्थिव शरीर को अब्बासी शहीद अस्पताल में ले जाया गया है।शहीद सैयद सिब्ते जाफर ज़ैदी की शहादत से पूरी दुनिया में ग़म की लहर दौड़ गई है। ...........166