पाकिस्तान के पिशावर नगर में होने वाले एक आत्मघाती आक्रमण में 4 व्यक्ति हताहत 27 घायल हुए हैं।
पिशावर में विधि परिसर में होने वाले एक आत्मघाती विस्फोट के कारण बहुत अधिक क्षति हुई है और 4 व्यक्ति हताहत व 27 घायल हुए हैं जिनमें कई वकील भी शामिल हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने पिशावर में अतिरिक्त सत्र न्यायालय में घुसने का प्रयास किया और हथगोला फेंका। इसी बीच एक आक्रमणकारी ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया। विस्फोट के कारण आस-पास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। विस्फोट के पश्चात सुरक्षाकर्मियों ने पूरे क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया। कुछ सूत्रों के अनुसार आक्रमणकारियों की संख्या दस थी जिन्होंने कई लोगों को बंधक भी बना लिया था।
............
166