17 मार्च 2013 - 20:30

ईरान का युद्धपोत जमारान २, इतवार को ईरानी राष्ट्रपति की मौजूदगी में कैस्पियन सी में उतारा दिया गया।...

ईरान का युद्धपोत जमारान २, इतवार को ईरानी राष्ट्रपति की मौजूदगी में कैस्पियन सी में उतारा दिया गया।ईरान की डिफ़ेंस मिनिस्टरी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इतवार को, पैगम्बरे इस्लाम स.अ. की नवाली हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा की जन्मदिवस के अवसर पर माडर्न व लेटेस्ट टेक्नॉलोजी से लैस युद्धपोत जमारान २ को ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद, आर्मी चीफ़ सैयद हसन फिरोज़ाबादी डिफ़ेंस मिनिस्टर मेजर जनरल अहमद वहीदी की मौजूदगी में कैस्पियन सी में उतार दिया गया। ईरानी एक्सपर्ट के हाथों तैयार किया गया जमारान-२ युद्धपोत, बहुत ज्यादा कॉम्पिलीकेटेड, माडर्न व लेटेस्ट टेक्नॉलोजी तथा सिक्योरिटी सिस्टम से लैस है।