15 मार्च 2013 - 20:30

बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनी महिलाओं ने ज़ायोनियों के हाथों पवित्र क़ुरआने मजीद के अनादर के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।......

बैतुल मुक़द्दस में फ़िलिस्तीनी महिलाओं ने ज़ायोनियों के हाथों पवित्र क़ुरआने मजीद के अनादर के विरुद्ध प्रदर्शन किए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनियों द्वारा पवित्र क़ुरआन के आनादर के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने हाथों में क़ुरआन उठा रखा था और ज़ायोनी शासन के विरुद्ध नारे लगा रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाएं विश्व समुदाय से मांग कर रही थीं कि वह ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण को रोकने के लिए इस शासन पर दबाव डालें। ज्ञात रहें कि अभी हाल ही में ज़ायोनी शासन के एक पुलिसकर्मी ने मस्जिदुल अक़सा में पवित्र क़ुरआन का अनादर किया था।