11 मार्च, 2013 को यूरोपीय संघ की परिषद ने प्रेस टीवी के शीर्ष अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिए।
परिषद ने प्रेस टीवी के प्रमुख प्रबंधक पर आरोप लगाया है कि संदिग्ध आतंकवादियों के चैनल पर तथाकथित ज़ोर ज़बरदस्ती दिलाये गए बयानों और उनके प्रसारण में उनका हाथ है, और वह ईरान की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
प्रेस टीवी तथा आईआरआईबी विदेश विभाग के प्रमुख डा. सरअफ़राज़ ने अपने एक विस्तृत बयान में यूरोपीय संघ के इन आरोपों का खंडन किया है और इसे सरासर झूठ बताया है।
ग़ौरतलब है कि विश्व भर में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए सीना पीटने वाले यूरोपीय एवं पश्चिमी देशों ने ईरान के कई टीवी चैनलों एवं अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं ताकि ईरान की निष्पक्ष आवाज़ उनकी जनता के कानों तक न पहुंच सके