सीरिया के जवलान इलाक़े में अपहरण किये गए संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षकों को रिहा कर दिया गया है।अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हथियारबंद आतंकवादियों के एक नेता अबू इलियास हूरानी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के अपहृत अधिकारियों को जॉर्डन अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।उधर सीरिया की राजधानी दमिश्क में तैनात संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने भी अधिकारियों की रिहाई की पुष्टि की है।याद रहे कि सीरिया के पहाड़ी इलाक़े जवलान में फिलीपीन से संबंध रखने वाले 21 शांतिकर्ममियों का बुध के दिन शोहदा-ए-यरमूक नामक हथियारबंद समूह ने अपहरण कर लिया था।
10 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399035
सीरिया के जवलान इलाक़े में अपहरण किये गए संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षकों को रिहा कर दिया गया है......