मेकज़ीक में ईरान के पूर्व राजदूत मुहम्मद हुसैन क़दीरी अबयाना नें फ़ार्स न्यूज़ के साथ एक बात चीत में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति हूगो चावेज़ के देहान्त पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि वह ईरान के दोस्त थे और लॉटिन अमरीका में मज़लूमों की हिमायत और साम्राजी ताक़तों से फ़्रंट लाइन पर लड़ रहे थे। उनकी इन्साफ़ की लड़ाई पर अमरीका और दूसरी अत्याचारी ताक़तें तंग आ चुकी थीं।उनका कहना था, “अमेरिकन जासूसी संगठन सी. आई. ए. का एक तरीक़ा यह है कि वह दुनिया भर में अपने विरोधियों को ख़त्म करने के लिये उन्हें ज़हरीला पाउडर खिला देती है। अब्दुल अज़ीज़ुल हकीम को भी ऐसी ही पाउडर मिली काफ़ी पीने से कैंसर हुआ और वह शहीद हो गए। और अब चावेज़ को भी अमेरिकियों नें ज़हर देकर मार डाला है”।क़दीरी का कहना था कि बहुत से लॉटिनी अमरीकी मुल्कों के ऐन्टी एम्पीरियालिस्ट लीडरों को कैंसर होना बताता है कि सी. आई. ए. की यह साज़िश कितनी ज़्यादा फैली हुई है। उन्होंनें कहा कि इस्राईल भी अपने विरोधियों को रास्ते से हटाने के लिये यह तरीक़ा अपनाता रहा है और ऐसे सुबूत मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि फ़िलिस्तीनी लीडर यासिर अराफ़ात को भी ज़हर दिया गया था ताकि उनकी जगह महमूद अब्बास को लाया जा सके।
10 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399034
मेकज़ीक में ईरान के पूर्व राजदूत मुहम्मद हुसैन क़दीरी अबयाना नें फ़ार्स न्यूज़ के साथ एक बात चीत में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति हूगो चावेज़ के देहान्त पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि वह ईरान के दोस्त थे .......