रसा न्यूज़ एजेंसीः हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने इस्लाम में इमामत की महत्व और इमाम महदी (अ.ज) की ग़ैबत के फ़लसफ़े की तरफ़ इशारा करते हुए कहा इस्लामी समाज आयतुल्लाह ख़ामेनई की लीडरशिप के कारण ताक़तवर व दुनिया भर में सम्मानित है।रसा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, क़ुम के मरजा-ए-तक़लीद, हज़रत आयतुल्लाह हुसैन नूरी हमदानी ने आज नमाज़े ज़ुहर से पहले ख़ुरासाने रिजवी बटालियन के जवानों से मुलाकात में इमाम सादिक़ (अ) के शहादत दिवस पर संवेदना पेश करते हुए इस्लाम में इमामत के महत्व पर रौशनी डाली।उन्होंने कहा इमामत, नुबूव्वत का सिलसिला है और इमाम शरीअत का बचाने वाला और पैग़म्बरों के रास्ते को सुरक्षित रखने वाला है।हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने यह बयान करते हुए कि लीडर केवल लीडर नही बल्कि मौजूदा हालात में जनता को रास्ते दिखाता है ताकि चुप न रहें कहा लीडर हक़ व सच्चाई के रास्ते का मूल्यांकन करता है ताकि हमेशा मुसलमान सम्मान, गर्व और ताक़त के साथ क़दम उठायें।
9 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 398702
रसा न्यूज़ एजेंसीः हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने इस्लाम में इमामत की महत्व और इमाम महदी (अ.ज) की ग़ैबत के फ़लसफ़े की तरफ़ इशारा करते हुए कहा इस्लामी समाज आयतुल्लाह ख़ामेनई की लीडरशिप के कारण ताक़तवर व दुनिया भर में सम्मानित है....