28 फ़रवरी 2013 - 20:30

सऊदी बलों ने सऊदी अरब के पूर्वी राज्य कटियफ में एक स्कूल पर हमला किया है. रूस के सरकारी टीवी रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की फौज और पुलिस ने आज मुल्क के पूर्वी राज्य क़तीफ़ में एक स्कूल पर हमला कर दिया........

सऊदी बलों ने सऊदी अरब के पूर्वी राज्य कटियफ में एक स्कूल पर हमला किया है. रूस के सरकारी टीवी रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की फौज और पुलिस ने आज मुल्क के पूर्वी राज्य क़तीफ़ में एक स्कूल पर हमला कर दिया और छात्रों और छात्राओं को परेशान किया। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने कतीफ़ राज्य के अल-अवामिया शहेर में स्थित स्कूल परिसर में फ़ायरिंग भी की है। सऊदी सेना ने बकतर बंद गाड़ियों द्वारा स्कूल की घेराबंदी की फिर पुलिस ने स्कूल पर हमला करके छात्रों और छात्राओं से कहा कि वह खुद को पुलिस के हवाले कर दें लेकिन छात्रों और छात्राओं ने ऐसा करने से इंकार कर दिया इसके बाद सऊदी सेना ने कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर में गोलीबारी की।उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में डेढ़ साल से सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। प्रदर्शन करने वाले आज़ादी और निर्वाचित सरकार के गठन की मांग कर रहे हैं। सऊदी अरब की पुलिस और सेना प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई कर रही है और अब तक दसियों लोग सऊदी बलों के हाथों मारे जा चुके हैं।.........166