28 फ़रवरी 2013 - 20:30

तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह काज़मी सिद्दीकी की इमामत में अदा की गई। नमाज़े जुमा के ख़ुतीब ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी क़ौम पीसफुल एटमिक प्रोग्राम को अपना अधिकार समझती है....

तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह काज़मी सिद्दीकी की इमामत में अदा की गई। नमाज़े जुमा के ख़ुतीब ने लाखों नमाज़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी क़ौम पीसफुल एटमिक प्रोग्राम को अपना अधिकार समझती है। तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा के इमाम हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा है कि ईरानी पब्लिक शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए एटमिक एक्टिवीटीज़ को अपना क़ानूनी अधिकार मानती है।हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने तेहरान युनीवर्सिटी में अदा होने वाली सेंट्रल नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में क़ज़ाक़िस्तान के शहर अलमाती में ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच होने वाली हालिया एटमी बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि ईरान की सैद्धांतिक पॉलीसी अपनी जगह पर अटल है और ईरानी पब्लिक शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए एटमिक एक्टिवीटीज़ को अपना क़ानूनी हक़ मानती है और इस सिलसिले में किसी भी ताक़त से नहीं डरती। उन्होंने कहा कि अलमाती बातचीत में ग्रुप 5+1 ने अपना पक्ष पहले की तुलना में बेहतर रूप में और वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया।हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीका ईरान को एटमिक हथियार बनाने की इजाज़त नहीं देगा, हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के फ़तवे और इस्लामी दृष्टिकोण के अनुसार ईरान एटमिक बम बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है क्योंकि एटमिक बम बनाना इंसानियत विरोधी जुर्म है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान एटमिक बम बनाने का इरादा कर ले तो अमरीका सहित कोई भी ताक़त उसे रोक नहीं सकती। हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि ईरानी पब्लिक ने पिछले 34 सालों के दौरान दुनिया की बड़ी ताक़तों का सामना किया है और आठ वर्षीय जंग सहित दुश्मन के सारी साज़िशों को बार बार नाकाम बनाया है।हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने एटमिक एक्टिवीटीज़ रोकने के सिलसिले में किसी भी तरह की स्कीम के स्वीकार करने को ईरानी पब्लिक के लिये असम्भव बताया और कहा कि इस विषय में किसी भी आदमी को कोई समझौता करने का हक़ नहीं है।