इस्लामी रिपब्लिक ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने दिल्ली में हिंदुस्तान के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और पूर्व राजनयिकों से मुलाकात की।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डॉ. अली लारीजानी आज सुबह मुंबई से राजधानी दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में हिंदुस्तान के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और पूर्व राजनयिकों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने इस बैठक में ईरान और हिंदुस्तान को इलाक़े के दो आज़ाद और महत्वपूर्ण देश बताया जिनके पास मजबूत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि कल्चरल लिहाज से ईरान और हिंदुस्तान एक दूसरे के करीब हैं और अत्याधुनिक तकनीक के लिए दोनों देशों ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। लारीजानी ने कहा कि वर्चस्ववादी देश इस बात से डर रहे हैं कि ईरान और हिन्दुस्तान एरिये में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं।डॉ. लारीजानी हिंदुस्तान के 5 दिवसीय दौरे पर कल मुम्बई पहुंचे थे, उनके साथ संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी हिंदुस्तान गया है।.........166
25 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 394935
इस्लामी रिपब्लिक ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने दिल्ली में हिंदुस्तान के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और पूर्व राजनयिकों से मुलाकात की.......