24 फ़रवरी 2013 - 20:30

ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने ईरान और हिंदुस्तान के एकॉनमिक और सांस्कृतिक रिश्तों में तरक़्क़ी का स्वागत किया है........

ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर डॉ. अली लारीजानी ने ईरान और हिंदुस्तान के एकॉनमिक और सांस्कृतिक रिश्तों में तरक़्क़ी का स्वागत किया है। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर अली लारीजानी ने अपनी हिंदुस्तान यात्रा के एक दिन बाद सोमवार को एम पी के गवर्नर के शंकरा नारायण से मुलाक़ात में दोनों मुल्कों के बीच एकानॉमिक व कल्चरल रिलेशनशिप में विस्तार के बारे में विचार विमर्श किया।इस मुलाक़ात के बाद दोनों अधिकारियों ने संवाददाताओं की मौजूदगी में ईरान और हिंदुस्तान के बीच एकानॉमिक तथा एजूकेशनल रिलेशनशिप में बड़े पैमाने पर विस्तार पर दोनों मुल्कों की रुचि पर ज़ोर दिया। ईरानी पार्लियामेंट स्पीकर ने प्रेस रिपेर्टर्स के बीच कहा कि मुंबई के हिंदुस्तान की एकानॉमिक व व्यापारिक राजधानी होने के दृष्टिगत हिंदुस्तान, ईरान के साथ सहयोग में बढ़ोतरी चाहता है। डाक्टर अली लारीजानी ने दोनों मुल्कों के बीच युनिवर्सिटी और स्टूडेंट्स के स्तर पर एजूकेशनल सहयोग को बहुत बेहतर बताते हुए कहा कि इस सहयोग में और विस्तार के बारे में सहमति बनी है।एम पी के गवर्नर ने हिंदुस्तान और ईरान के बीच व्यापारिक व कल्चरल सहयोग को बढ़ाने के लिए उचित पृष्ठभूमि मुहैया होने की बात कही। डाक्टर लारीजानी जो एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हिंदुस्तान गए हैं, अपनी इस यात्रा के दौरान भारतीय राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख, पार्लियामेंट स्पीकर, सहित दूसरे संसदीय अधिकारियों से द्विपक्षीय, इलाक़ाई एवं अइंटर-नेशनल मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। ईरान-हिंदुस्तान के बीच संसदीय व एकानॉमिक सहयोग में विस्तार डाक्टर लारीजानी की पांच दिवसीय हिंदुस्तान यात्रा के अहेम मक़सद हैं।...........166