फिलिस्तीन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि हम आयतुल्लाह ख़ामेनई को मुस्लिम समाज के सुप्रीम लीडर के रूप में देखते हैं। अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार नासिर अबू शरीफ ने तेहरान में कहा: मैं फिलिस्तीन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन की ओर से ऐलान करता हूँ कि हम इसलामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई को इस्लामी दुनिया का सुप्रीम लीडर मानते हैं और हमारी निगाह में मुसलमानों की लीडरशिप उनके हाथों में है।उनके सभी आदेशों और निर्देशों को महत्वपूर्ण समझते हैं और हम उन पर अमल करने की पूरी कोशिश करतो हैं।उन्होंने बैते लाहिया पर हाल के इस्राइली हमले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जायोनियों ने सारे फ़िलिस्तीन पर अपना कब्जा जमा रखा है और जब और जहां चाहते हैं हमला करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि :फ़िलिस्तीनी उनके हवाई और जमीनी हमले के आदी हो चुके हैं।फिलिस्तीन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रवक्ता ने यह बताते हुए कि {इस्राईल कभी लोगों और कभी उनके ठिकानों पर हमला करता है} कहा कि इस्राईल के ड्रोन विमान हमेशा ग़ज़्ज़ा के ऊपर उड़ते रहे हैं और जंग की सूरत में फिलिस्तीन का इस्लामिक जिहाद आंदोलन،2008 की 22 दिवसीय जंग की तरह या आठ दिन की लड़ाई की तरह कड़ी कार्रवाई करेगा।..............166
फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहाद आंदोलन की निगाह में
इस्लामी दुनिया के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई हैं
24 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 394585
फिलिस्तीन में इस्लामिक जिहाद आंदोलन के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि हम आयतुल्लाह ख़ामेनई को मुस्लिम समाज के सुप्रीम लीडर के रूप में देखते हैं.......