प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के दक्षिणी प्रांत हतैय में सीरियन सरकार की हिमायत कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं हैं। सनीचर को सीरिया के अंदरूनी मामलों में अंकारा द्वारा किए जा रहे हस्तक्षेप को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया।प्रदर्शनकारी तुर्की में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी का भी विरोध कर रहे थे।पिछले कुछ महीनों से तुर्की में नेटो के पैट्रियॉट मिज़ाइलों की तैनाती और ग़ैर मुल्की फ़ौज की मौजूदगी के विरोध में कई बड़े प्रदर्शन आयोजित हुए हैं।15 फ़रवरी को सीरियन सरकार ने यू एन को एक लेटर लिखकर दो साल से जारी संकट में तुर्की की विनाशकारी भूमिका की शिकायत की थी।...........166
24 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 394584
तुर्की के दक्षिणी प्रांत हतैय में सीरियन सरकार की हिमायत कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं हैं............