पूर्वी सऊदी अरब के अल-क़तीफ़ राज्य में जनता ने बड़े पैमाने पर ऑले सऊद राजशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया।सीरियन समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के अनुसार अल-क़तीफ़ राज्य के अल-अवामिया इलाक़े की जनता ने ऑले सऊद की निंदनीय कार्यवाहियों और इलाक़े के निवासियों के खिलाफ सिक्योरिटी फोर्सेज के हमलों की निंदा में विरोध प्रदर्शन किए।इस प्रदर्शन के भागीदारों ने ऑले सऊद के अत्याचारों की निंदा की और अल-अवामिया के लोगों ने गिरफ्तार किए गए लोगों और उनके परिजनों से अपनी हमदर्दी जताई और बाजारें बंद रखीं।सऊदी अरब में पिछले साल से प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग इस देश में आर्थिक सुधारों और राजनीतिक कैदियों की रिहाई चाहते हैं जबकि अरब और इंटर-नेशनल मीडिया इस सम्बंध में लगातार समाचार का बाईकॉट किए हुए है।..........166
20 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 393223
पूर्वी सऊदी अरब के अल-क़तीफ़ राज्य में जनता ने बड़े पैमाने पर ऑले सऊद राजशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया