20 फ़रवरी 2013 - 20:30

भारत के हैदराबाद शहर में दो भयानक बम ब्लास्ट हुए हैं जिसमें लगभग 11 लोग मारे गये हैं और दर्जनों के घायल होने की ख़बर है

भारत के हैदराबाद शहर में दो भयानक बम ब्लास्ट हुए हैं जिसमें लगभग 11 लोग मारे गये हैं और दर्जनों के घायल होने की ख़बर है। घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोकल मीडिया का कहना है कि ब्लास्ट दिलसुख शहर में बस स्टैंड और एक सिनेमा हाल के बीच में हुए। स्थानीय पुलिस अफसर का कहना है कि अभी तक दो बम ब्लास्ट की पुष्टि हो सकी है। ब्लास्ट के बाद कर्नाटक और पश्चिमी बंगाल में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाक़े को अपने घेरे में ले लिया है। सीरियल ब्लास्टों की जांच के लिए एनएसजी की टीम हैदराबाद जाएगी। ............166