20 फ़रवरी 2013 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में तीन बम ब्लास्ट हुए जिनमें से एक ब्लास्ट बास पार्टी के दफ़्तर और रूसी एम्बेसी के निकट हुआ......

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में तीन बम ब्लास्ट हुए जिनमें से एक ब्लास्ट बास पार्टी के दफ़्तर और रूसी एम्बेसी के निकट हुआ। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पहला ब्लास्ट बास पार्टी के दफ़्तर के निकट हुआ जबकि दूसरा ब्लास्ट सबआ बहारात और तीसरा रूकनुद्दीन एरिये में हुआ। सूत्रों का कहना है कि ब्लास्ट में कई स्कूली बच्चों के मारे जाने की ख़बर है। चश्मदीद गवाहों का कहना है कि ब्लास्ट के बाद से इलाक़े में गोलीबारी की आवाज़े सुनाई दे रही हैं। दूसरी तरफ़ आतंकवादियों ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविर यर्मूक में एक चौक को निशाना बनाया। सूत्रों का कहना है कि शरणार्थी शिविर इलाक़े में कई ब्लास्ट की आवाज़े भी सुनी गई हैं। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में दो लोग मारे गये और लगभग 20 अन्य घायल हुए हैं। ज्ञात रहे कि विद्रोही, फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के इस सबसे बड़े शिविर में कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुके हैं।