बहरैन के सबसे बड़े राजनैतिक धड़े ने जनता की सभी मांगों की पूर्ति तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर बल दिया है।अलवेफ़ाक़ धड़े के महासचिव शैख़ अली सलमान ने मंगलवार को, बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा जनता का दमन जारी रखे जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि बहरैनी जनता के आंदोलन को आरंभ हुए दो वर्ष का समय बीत चुका है और वह अपनी वैध मांगों से तनिक भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने जनता के आंदोलनों के शांतिपूर्ण होने पर बल देते हुए कहा कि बहरैन में सरकार विरोधी, हिंसा से दूर रह कर गंभीर वार्ता का समर्थन करते हैं और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। शैख़ सलमान ने कहा कि बहरैनी राष्ट्र स्वतंत्रता, प्रजातंत्र और सामाजिक न्याय की स्थापना तक अपना संघर्ष जारी रखेगा और कोई भी उसे इस मार्ग पर चलने से नहीं रोक सकता।............166
19 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 392912
बहरैन के सबसे बड़े राजनैतिक धड़े ने जनता की सभी मांगों की पूर्ति तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर बल दिया है.....