संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के मध्य कोई वार्ता नहीं हुई है। मोहम्मद ख़ज़ाई ने सोमवार को ईरान के साथ वार्ता के बारे में कुछ अमेरिकी अधिकारियों के वक्तव्यों के कारणों के संदर्भ में कहा कि अमेरिका में कुछ लोग हैं जिनका मानना है कि अमेरिकी हितों की बलि जायोनी शासन के हितों पर दे दी गयी है और क्षेत्र तथा मुसलमानों के मध्य अमेरिका की छवि को गम्भीर आघात पहुंचा है। श्री ख़ज़ाई ने बल देकर कहा कि ईरान एसी वास्तविकता नहीं है जिसकी अनदेखी कर दी जाये या सरलता से उसके साथ खिलवाड़ किया जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग जो हर महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं उसके बारे में ईरान के मित्र और शत्रु दोनों तेहरान के दृष्टिकोण को जानने की अपेक्षा में रहते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में कहा कि वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए युरोपीय देश, अमेरिकी यहां तक कि ईरान के मित्र देश इस परिणाम पर पहुंच गये हैं कि उन्हें अपने समीकरणों में तेहरान को स्थान देना चाहिये।
17 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 392226
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान और अमेरिका के मध्य कोई वार्ता नहीं हुई है....