ईरान के उपराष्ट्रपति ने घोषणा की है कि तेहरान आतंकवादियों और शत्रुओं के षडयंत्रों के मुक़ाबले में सीरियाई सरकार और राष्ट्र का समर्थन करता है। मोहम्मद रज़ा रहीमी ने सोमवार को तेहरान में सीरिया के राजदूत से भेंट में कहा कि सीरिया में इस देश की इच्छा के परिप्रेक्ष्य में जो सुधार हो रहे हैं उसका तेहरान समर्थन करता है और सीरिया के आंतरिक मामलों में विदेशियों के हस्तक्षेप और हर प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों को सीरियाई राष्ट्र के विरुद्ध समझता है। उन्होंने बल देकर कहा कि दोनों देशों के अधिकारी द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। साथ ही उन्होंने ईरान और सीरिया के मध्य सहकारिता को जारी रहने के लिए हर क्षेत्र में विचार विमर्श को जारी रखने पर बल दिया। इस भेंट में सीरिया के राजदूत अदनान महमूद ने भी कहा कि विस्तृत पैमाने पर शत्रुओं के दुष्प्रचारों के बावजूद ईरान और सीरिया के संबंध बहुत अच्छे हैं और ईरान की छवि को ख़राब करने हेतु शत्रुओं के षडयंत्रों पर पानी फिर गया। ......166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
सीरिया के राजदूत ने ईरानी उप-राष्ट्रपति से मुलाक़ात की।
17 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 392222
ईरान के उपराष्ट्रपति ने घोषणा की है कि तेहरान आतंकवादियों और शत्रुओं के षडयंत्रों के मुक़ाबले में सीरियाई सरकार और राष्ट्र का समर्थन करता है...