बहरैन की क्रांति की दूसरी सालगिरह के अवसर पर कुछ अफ़्रीकी मुल्कों में बहरैनी क्रांति के समर्थन में जनता ने प्रदर्शन किए।अल-आलम की आज की रिपोर्ट के अनुसार नाजीरिया की जनता ने विभिन्न प्रोग्रामों के माध्यम से बहरैनी जनता के आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया।अफ़्रीक़ी देश माली में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर बहरैन की क्रांति की दूसरी सालगिरह के अवसर पर शांतिपूर्ण क्रांति के समर्थन पर बल दिया।कैमरून के भी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सभा करके बहरैनी पब्लिक के साथ अपनी मदद और समर्थन का ऐलान किया।उल्लेखनीय है कि बहरैन में दो साल पहले से ऑले ख़लीफा सरकार के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलनों और प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और प्रदर्शनों में सऊदी सिक्योरिटी फ़ोर्सेज, बहरैन की आले ख़लीफ़ा की अत्याचारी फोर्सेज के साथ मिलकर जनता के प्रदर्शन को नाकाम बनाने की कोशिश कर रही है जिसके नतीजे में अब तक सैकड़ों लोग शहीद, घायल या गिरफ्तार किए जा चुके हैं।......166
17 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 392219
बहरैन की क्रांति की दूसरी सालगिरह के अवसर पर कुछ अफ़्रीकी मुल्कों में बहरैनी क्रांति के समर्थन में जनता ने प्रदर्शन किए.......