16 फ़रवरी 2013 - 20:30

डेनमार्क में कुछ फ़िल्म निर्मातों ने एक और फिल्म बना फिर इस्लामी आस्थाओं का अपमान किया है।

डेनमार्क में कुछ फ़िल्म निर्मातों ने एक और फिल्म बना फिर इस्लामी आस्थाओं का अपमान किया है। फ्रांस के 24 चैनल की रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क के कुछ फिल्म निर्माताओं ने विचार अभिव्यक्ति के बहाने टीवी से फिल्म का प्रसारण किया है जिसमें इस्लामी आस्थाओं का अपमान किया गया है। दुनिया भर के मुसलमानों ने डेनमार्क के फिल्म निर्माताओं की इस्लाम से पुरानी दुश्मनी के नतीजे में उनकी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और अपना दुख और गुस्सा जताया है। इस रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क का यह निर्माता उन चरमपंथियों में से हैं जिन्होंने अपने देश में बसने वाले मुसलमानों की पहचान के अनुसार बहुत ही अपमान भरे अंदाज में यह फिल्म बनाई है। डेनमार्क के मुसलमानों ने इस अपमान भरे कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाते हुए सरकार से इन तत्वों को सज़ा देने की मांग की है।