प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में आतंकवादी हमलों की ताज़ा घटनाओं में 7 लोग मारे गये हैं। इन हमलों में ख़ास तौर से सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ को निशाना बनाया गया।
गुरुवार को इराक़ के नैनवा सूबे के मूसल शहेर में आतंकवादियों ने दो भाइयों को भून डाला कि इनमें से एक पुलिस अफ़सर और दूसरा इराक़ी पार्लियामेंट स्पीकर ओसामा अन्नुजैफ़ी का सिक्योरिटी गार्ड था।
मूसल के निकट गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर सड़क के किनारे लगाए गए बम ब्लास्ट में दो पुलिस अफ़सर मारे गये हैं और एक घायल हुआ है।
बग़दाद के उत्तर में स्थित बलद और दुजैल शहरों में फ़ायरिंग और बम ब्लास्ट की घटना में तीन आदमी मारे गये और 7 अन्य घायल हुए। मरने वालों में अल-क़ायदा के दो आतंकवादी भी हैं।
अभी तक किसी गुट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी क़ुबूल नहीं की है लेकिन अलक़ायदा के सदस्य आम तौर से इस तरह के आतंकवादी हमले करते हैं।
इराक़ी अफ़सरों का कहना है कि इलाक़े में अमरीका की नीतियों को व्यवहारिक बनाने वाले तथा आतंकवादियों का सपोर्ट करने वाले मुल्क के रूप में सउदी अरब और क़तर, इराक़ में संकट के मुख्य कारण हैं।
...........
166