13 फ़रवरी 2013 - 20:30

सीरिया की इंफ़ॉर्मेशन मिनिस्टरी ने अपने मुल्क के बारे में सऊदी अरब के कुछ अफ़सरों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान की कड़ी आलोचना की है....

सीरिया की इंफ़ॉर्मेशन मिनिस्टरी ने अपने मुल्क के बारे में सऊदी अरब के कुछ अफ़सरों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान की कड़ी आलोचना की है। इमरान ज़अबी ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अलफ़ैसल के उस बयान के जवाब में, जिसमें उन्होंने सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप और सीरियाई आतंकवादियों को पहले से ज़्यादा हथियार दिये जाने की मांग की थी, कहा कि जब सऊद अलफ़ैसल सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों में होने वाले ख़ून ख़राबे के बारे में बेपरवाह हैं तो फिर उनसे इस बात की अपेक्षा रखी जा सकती है कि उन्हें सीरियाई मुसलमानों के जनसंहार में कोई हिचक नहीं होगी। ज़अबी ने कहा कि अगर सऊद अल-फ़ैसल को सीरियाई जनता से मुहब्बत है, जैसा कि वह दावा करते हैं तो उन्हें आतंकवाद का समर्थन नहीं बल्कि उसका विरोध करना चाहिए। सीरिया के इंफ़ॉर्मेशन मिनिस्ट ने कहा कि सीरिया के भविष्य को दूसरे मुल्क नहीं बल्कि केवल सीरियाई जनता तय करेगी।