13 फ़रवरी 2013 - 20:30

ह्यूमन राईट्स वाच ने बहरैन में ह्यूमन राईट्स के लगातार हो रहे हनन के सिलसिले में आले ख़लीफा की तानाशाह सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की है......

ह्यूमन राईट्स वाच ने बहरैन में ह्यूमन राईट्स के लगातार हो रहे हनन के सिलसिले में आले ख़लीफा की तानाशाह सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की है।अल-लुअ लू न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यून राईट्स वाच ने मंगल को एक रिपोर्ट जारी करके बहरैन में ह्यूमन राईट्स के हनन की कड़ी आलोचना करते हुए ऐलान किया है कि बहरैनी तानाशाह हुकूमत ने बिस्यूनी कमेटी की सिफ़ारिशों का पालन नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और नार्थ अफ़्रीक़ा के मामले में ह्यूमन राईट्स वाच के प्रतिनिधि नदीम हूरी ने बिस्यूनी कमेटी की सिफ़ारिशों पर बहरैनी हुकूमत की लापरवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ह्यूमन राईट्स वाच ने बहरैन के हालात की समीक्षा के लिए विभिन्न गुटों का गठन किया है और बहुत जल्द ही उसका एक प्रतिनिधि बहरैन का दौरा करने वाला है।..........166