13 फ़रवरी 2013 - 20:30

बहरैन के विभिन्न इलाक़ों में ऑले खलीफा की शाही तानाशाह सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है......

बहरैन के विभिन्न इलाक़ों में ऑले खलीफा की शाही तानाशाह सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। 
अल-आलम टीवी रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में ऑले खलीफा सरकार के खिलाफ सार्वजनिक आंदोलन की दूसरी सालगिरह के अवसर पर आज देश के विभिन्न इलाक़ों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनों के दौरान ऐलान किया कि बहरैन में डेक्टेटरशिप की कोई जगह नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि सार्वजनिक आंदोलन की दूसरी सालगिरह के हिसाब से प्रदर्शनों का सिलसिला अगले जुमे तक जारी रहेगा। इन प्रदर्शनों के दौरान बहरैनी जनता ने अपने घरों की छतों से अल्लाहो अकबर के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बहरैन में साम्राज्यवादी और वर्चस्ववादी हुकूमती सिस्टम के पतन और पब्लिक के वैध अधिकारों को पूरा करने की मांग की।

...........

166