13 फ़रवरी 2013 - 20:30

अफ़ग़ानिस्तान के गज़नी सूबे में नैटो के सैनिकों के हमले में दो अफ़ग़ान नागरिकों की मौत के नतीजे में अफगानी जनता में अमेरिका के लिए आक्रोश और नफरत में बढ़ोतरी आ गई है.....

अफ़ग़ानिस्तान के गज़नी सूबे में नैटो के सैनिकों के हमले में दो अफ़ग़ान नागरिकों की मौत के नतीजे में अफगानी जनता में अमेरिका के लिए आक्रोश और नफरत में बढ़ोतरी आ गई है, प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गज़नी प्रांत की जनता ने अमेरिका की अगुवाई में नैटो फ़ौज के हमले में दो नागरिकों के मारे जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने इन हमलों की निंदा करते हुए मुर्दाबाद अमेरिका मुर्दाबाद, इस्राईल के नारे लगाये और अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की पूरी वापसी की मांग की, प्रदर्शनकारियों ने काबुल कंधार हाईवे को बंद कर दिया और अफगान सरकार से इस हमले में शामिल तत्वों को सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक गिरफ्तार किये जाने वाले दो अफगान नागरिकों को रिहा नहीं किया जाता विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। यह दो अफ़ग़ान नागरिक कल रात नाटो सेना की कार्रवाई में गिरफ्तार किये गये थे।