9 फ़रवरी 2013 - 20:30

ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर अली लारीजानी ने तेहरान में हिंदुस्तान के राजदूत के साथ एक बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ईरान - हिंदुस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए, ईरान - हिंदुस्तान संबंधों के बढ़ाने पर जोर दिया.......

ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर अली लारीजानी ने तेहरान में हिंदुस्तान के राजदूत के साथ एक बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ईरान - हिंदुस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए, ईरान - हिंदुस्तान संबंधों के बढ़ाने पर जोर दिया। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, संसद के स्पीकर अली लारीजानी ने हिंदुस्तानी राजदूत से बातचीत में, दोनों मुल्कों के बीच सम्बंध की ओर इशारा करते हुए कहा ईरान और हिंदुस्तान के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे होते जा रहे हैं, और ईरान की संसद विभिन्न मैदानों ख़ासकर संसदीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ज़ोर देती है ।मिस्टर लारीजानी ने कहा कि ईरान और हिंदुस्तान के लिए द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास के लिए उचित अवसर उप्लब्ध हैं।तेहरान में हिंदुस्तानी राजदूत ने इस बैठक में हिंदुस्तान और ईरान के अधिकारियों के बीच बातचीत को इलाक़ाई समस्याओं में प्रभावी बताते हुए कहा कि इलाक़ाई और अंतर-राष्ट्रीय मुद्दों के लिये महत्वपूर्णहै कि दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत होती रहे।इसी तरह उन्होंने आने वाले कल में ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर के हिंदुस्तान के दौरे को दोनों देशों के दोस्ताना सहयोग को बढ़ावा देने की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया।.............166