9 फ़रवरी 2013 - 20:30

U.N.O नें अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ौज के हाथों सैंकड़ों बच्चों के नरसंहार की निंदा की और इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है....

फ़ार्स न्यूज़: U.N.O नें अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ौज के हाथों सैंकड़ों बच्चों के नरसंहार की निंदा की और इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फ़ार्स न्यूज़ की फ़्रेन्च न्यूज़ एजेंसी के हवाले से दी गई रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ (यू. एन. ओ.) नें जुमे के दिन अपनी एक रिपोर्ट में अमरीकी फ़ौज की हालिया वर्षों में की गई बमबारियों और हमलों में सैकडों अफ़ग़ानी बच्चों के मारे जाने की निंदा की है। 

रिपोर्ट में यू. एन. ओ. की चिल्ड्रेनस् राइट्स कमीशन नें उन ख़बरों पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है जिनके अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ौज के हाथों सैंकड़ों मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला दिया गया है। कमीशन का कहना है कि 2011 में अमरीकी फ़ौज के हाथों मारे जाने वाले अफ़ग़ानिस्तानी बच्चों की संख्या 2010 से दोगुनी है। अप्रैल में छपी यू. एन. ओ. की रिपोर्ट के अनुसार नॉटो और अफ़ग़ान फ़ौज की बमबारी में 2011 में कम से कम 110 बच्चे जान से हाथ धो बैठे और 68 ज़ख़्मी हो गए।

अफ़ग़ानिस्तान में ज़्यादातर हमले अमरीकी फ़ौज ही करती है जबकि नॉटो फ़ोर्सेज़ में इसके सिपाहियों की संख्या दो तिहाई है। दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान फ़ौज के पास केवल थोड़े से हेलीकाप्टर हैं।  

इस बीच अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी फ़ौज नें इस रिपोर्ट को पूरी तरह रद् कर दिया है और एलान किया है कि यह रिपोर्ट निराधार है।