सीरियाई सरकार ने कहा है कि वह बिना किसी पूर्व शर्त के विपक्ष के साथ वार्ता की मेज़ पर बैठने के लिए तय्यार है।
सीरिया के सूचना मंत्री इमरान अज्ज़ाअबी ने शुक्रवार को कहाः द्वार खुले हैं, जो भी सीरियाई हमसे बात करना चाहता है उसका वार्ता की मेज़ पर स्वागत है।
उन्होंने कहा कि जब आप वार्ता की बात करते हैं तो इसका अर्थ होता है बिना शर्त जिससे कुछ अलग नहीं किया जाता। किन्तु यदि कोई मेरे पास आए और कहे कि मैं इस मुद्दे पर बात करना चाहता हूं वरना आपको मार डालूंगा तो इसे वार्ता नहीं कहते। किसी प्रकार की पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।
सीरिया के सूचना मंत्री का यह बयान, सीरिया के विदेश समर्थित सीरियन नेश्नल कोलीशन के नेता अहमद मोअज़ अलख़तीब के उस बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप आया है जिसमें मोअज़ अलख़तीब ने कहा है कि वह सीरियाई सरकार के अधिकारियों से मिलेंगे यदि दमिश्क़ उन सबको आज़ाद कर दे जो मार्च 2011 से आरंभ हुयी अशांति के समय गिरफ़्तार किए गए हैं।
.............
166