7 फ़रवरी 2013 - 20:30

शुक्रवार को बहरैन के अलमआमीर क्षेत्र में आले ख़लीफ़ा शासन के सैनिकों ने कई घरों पर धावा बोल दिया और 5 नागरिकों को उठाकर ले गए

बहरैन में आले ख़लीफ़ा के सैनिकों ने घरों में घुसकर 25 नागरिकों को गिरफ़्तार कर लिया।अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बहरैन के अलमआमीर क्षेत्र में आले ख़लीफ़ा शासन के सैनिकों ने कई घरों पर धावा बोल दिया और 5 नागरिकों को उठाकर ले गए। बहरैनी सुरक्षा बलों ने अलमालेकिया क्षेत्र में भी लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों को मारा पीटा तथा 20 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।यह ऐसी स्थिति में है कि जब अलमुसल्ला सहित बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों में आले ख़लीफा शासन के विरुद्ध आयोजित विशाल प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों ने आले ख़लीफ़ा शासन के पतन और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बल दिया।बहरैनी जनता देश में क्रांति की दूसरी वर्षगांट के अवसर पर कि जो 14 फ़रवरी को है, विशाल प्रदर्शनों के आयोजन की योजना बना रही है।..............166