पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान के ओरकज़ई क़बायली इलाक़े में एक बाज़ार में किए गए आतंकवादी बम हमले में कम से कम 10 व्यक्ति हताहत और 23 अन्य घायल हुए हैं।यह आतंकवादी हमला शुक्रवार को ओरकज़ई के मुख्य क़स्बे कलाया में हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस विस्फोट में बाज़ार की एक दुकान ध्वस्त हो गयी जबकि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है।ज्ञात रहे अफ़ग़ान सीमा से सटे ओरकज़ई पाकिस्तान के सात अर्ध स्वायत्त क़बायली इलाक़ों में से एक है जहां पाकिस्तानी सेना वर्ष 2009 से तालेबान से जुड़े मिलिटेंट्स से लड़ रही है।..............166
7 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 389146
पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान के ओरकज़ई क़बायली इलाक़े में एक बाज़ार में किए गए आतंकवादी बम हमले में कम से कम 10 व्यक्ति हताहत और 23 अन्य घायल हुए हैं.....