6 फ़रवरी 2013 - 20:30

अमेरिका की तरफ़ से विभिन्न धमकियों, दबाव और इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ईरान के साथ बातचीत की पेशकश को अमेरिकी अधिकारियों में सच्ची नियत की कमी बताया

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई ने आज सुबह एयर फ़ोर्स के वरिष्ठ कमांडरों और अफ़सरों के साथ बैठक में पिछले 34 साल में अमेरिका की तरफ़ से विभिन्न धमकियों, दबाव और इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ईरान के साथ बातचीत की पेशकश को अमेरिकी अधिकारियों में सच्ची नियत की कमी बताया और अमेरिकी अधिकारियों के धोखे और षड़यंत्र के मुक़ाबले में ईरानी क़ौम की होशियारी और अमेरिकी रोब और दबदबे में न आने की ओर इशारा करते हुए कहा ईरान के दूरदर्शी और समझदार पब्लिक 22 बहमन को एकता के साथ मैदान में हाज़िर होगी और एक बार फिर अपनी क्रांतिकारी और राष्ट्रीय भावना के साथ इस्लामी इंक़ेलाब और हुकूमती सिस्टम से पब्लिक को अलग करने की दुश्मन की साजिश को नाकाम बना दिया है।