5 फ़रवरी 2013 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटेलीजेंस मिनिस्टरी ने बीबीसी से जुड़े तत्वों की गिरफ्तारी का ब्योरा प्रकाशित किया है.....

रसा न्यूज़ एजेंसीः इस्लामी रिपब्लिक ईरान के इंटेलीजेंस मिनिस्टरी ने बीबीसी से जुड़े तत्वों की गिरफ्तारी का ब्योरा प्रकाशित किया है।रसा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इंटेलीजेंस मिनिस्टरी ने आज एक बयान में 30 जनवरी को बीबीसी से जुड़े ईरान विरोधी एजेंटों की गिरफ्तारी की तरफ़ इशारा करते हुए ऐलान किया: गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ और अदालती कार्रवाई की बदौलत और ज्यादा लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में तलब किया गया है।इस बयान के अनुसार मुल्क में सक्रिय इन तत्वों के साथ विदेश में उनके दूसरे साथियों की पूरी पहचान कर ली गई है जिनकी संख्या काफी ज़्यादा है जिसमें तीन साल पहले ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद ख़ास रूप से तेहरान में दंगा करने वाले कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो देश से फरार कर गए हैं जबकि गिरोह का मुख्य सेंटर लंदन है जिसे ब्रोसेल्स. पेरिस और इस्तांबुल में तैनात दूसरे साथी समूहों का पूरा समर्थन हासिल है।इस विभाग ने कहा: इस हिसाब से कि अभी उन लोगों के बारे में जांच का सिलसिला जारी है इसलिये अदालत के फैसले के बाद इंशा अल्लाह विवरण से ईरानी राष्ट्र को आगाह किया जाएगा।.............166