4 फ़रवरी 2013 - 20:30

रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र नए सैटलाइट प्रक्षेपण केन्द्र से तुलू सैटलाइट भेजने की योजना बना रहा है।

रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र नए सैटलाइट प्रक्षेपण केन्द्र से तुलू सैटलाइट भेजने की योजना बना रहा है।सोमवार को उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक के वैज्ञानिकों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि तुलू सैटलाइट को सीमुर्ग़ सैटलाइट कैरियर द्वारा इमाम ख़ुमैनी सैटलाइट लांच सेंटर से प्रक्षेपित किया जाएगा।रक्षा मंत्री ने बताया कि इस सेंटर के अंतिम चरण का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने इस्लामी गणतंत्र की सैटलाइट भेजने की महाउपलब्धि की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ विकसित देश भी अभी तक अंतरिक्ष में सैटलाइट नहीं भेज सके हैं और विश्व में केवल 5 ऐसे देश हैं जिन्होंने ईरान की उपलब्धियों का कुछ भाग अर्जित किया है।ज्ञात रहे 28 जनवरी 2013 को ईरान ने अंतरिक्ष में बायोकैपसूल से एक बंदर भेजा था जो ज़मीन पर सुरक्षित लौट आया।ईरान ने 2009 में पहला स्वदेश निर्मित ओमीद सैटलाइट अंतरिक्ष में भेजा था ।............166