4 फ़रवरी 2013 - 20:30

राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के बारहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने मिस्र पहुंच गए हैं।

राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के बारहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने मिस्र पहुंच गए हैं।मंगलवार को क़ाहेरा पहुंचने पर मिस्री राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने उनका स्वागत किया।उनके मिस्र पहुंचने के थोड़े समय पश्चात दोनों राष्ट्रपतियों ने दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा की।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद अपने मिस्र के दौरे में अलअज़हर विश्वविद्यालय के कुलपति शैख़ अहमद अत्तैयब और मिस्र के मीडिया चैनलों के प्रमुखों से भी भेंट करेंगे। इसी प्रकार ईरानी राष्ट्रपति का स्वशासित फ़िलिस्तीन के कार्यवाहक अध्यक्ष महमूद अब्बास से भी बातचीत का कार्यक्रम है ।..............166