अमेरिकी सरकार की एक रिसर्च के अनुसार प्रतिदिन लगभग 22 पूर्व अमेरिकी सैनिक आत्महत्या करते हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका सरकार की एक रिसर्च के अनुसार प्रतिदिन आत्महत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी सैनिकों की संख्या लगभग 22 है और उन में दो तिहाई आत्महत्या की घटनाओं का सम्बंध 50 साल की उम्र से ज्यादा पूर्व सैनिकों से है। यह रिसर्च पूर्व सैनिकों के मामलों से सम्बंधित अमेरिकी विभाग ने कराई है। दो सप्ताह पहले अमेरिकी सेना ने भी आंकड़े जारी किए थे जिनके अनुसार आत्महत्या करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।ताजा जाँच में 1999 से 2010 के बीच वाली घटनाएं शामिल हैं जिसके अनुसार सन 2010 में प्रतिदिन अमेरिका के लगभग 22 पूर्व सैनिकों ने आत्महत्या की है। अमेरिका के पूर्व सैनिकों की आत्महत्या की घटनाओं में 70 प्रतिशत घटनाओं का सम्बंध 50 साल से ज़्यादा उम्र के सैनिकों से है।गौरतलब है कि इराक और अफगानिस्तान की जंग में हिस्सा लेने वाले अमेरिकी सैनिक अलग अलग बीमारियों का शिकार हुए हैं और अमेरिकी प्रशासन के गलत व्यवहार से नाराज होकर आत्महत्या कर रहे हैं।............166
3 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 387930
अमेरिकी सरकार की एक रिसर्च के अनुसार प्रतिदिन लगभग 22 पूर्व अमेरिकी सैनिक आत्महत्या करते हैं......................