3 फ़रवरी 2013 - 20:30

रूस ने सीरिया में संकट के समाप्त करने के लिए जेनेवा समझौते के महत्व पर ज़ोर देते हुए उसक्रों अमली करने की मांग की है.......

रूस ने सीरिया में संकट के समाप्त करने के लिए जेनेवा समझौते के महत्व पर ज़ोर देते हुए उसक्रों अमली करने की मांग की है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्री सर्गई लावरोफ ने जेनेवा में सीरिया के बारे में 30 जून 2012 को हुए समझौते पर पश्चिम की लापरवाही की आलोचना करते हुए कहा कि एक्शन कमेटी के सभी सदस्य सीरिया में संकट के ख़त्म करने के लिए ठोस कदम उठाते तो इस मुल्क मैं मौजूदा चिंताजनक हालात न होते। उन्होंने कहा कि सीरिया में संकट के ख़त्म करने के लिए हुए समझौते पर पूरी तरह अमल करने की जरूरत है।रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने एक्शन कमेटी की बैठक के आयोजन की मांग की है और सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष प्रतिनिधि अखज़र इब्राहीम भी बैठक के आयोजन का समर्थन कर रहे हैं।ग़ौरतलब है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों और सीरिया के कुछ पड़ोसी देशों के बीच 30 जून 2012 को जेनेवा में सीरिया के संकट के समाप्त करने के लिए 6 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुआ लेकिन अभी तक यह समझौता अमली नहीं हुआ है।............166