31 जनवरी 2013 - 20:30

मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में राष्ट्रपति भवन के निकट सुरक्षा बलों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के समाचार हैं।

मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में राष्ट्रपति भवन के निकट सुरक्षा बलों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के समाचार हैं। यह झड़पें उस समय शुरू हुईं कि जब प्रदर्शनकारियों ने भवन पर पैट्रोल बम और पत्थर फेंकने आरम्भ कर दिए।शुक्रवार को मिस्र के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के सामने एकत्रित होकर राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की सरकार के पतन की मांग कर रहे थे।शुक्रवार को ही इससे पहले क़ाहिरा पुलिस की लिब्रेशन चौक पर विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पें हुई थीं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के साथ झड़प में दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।मुर्सी के विरोधियों का आरोप है कि वह शक्ति का दुरुपयोग करके सत्ता पर एकाधिकार जमा रहे हैं।........166